Thursday, May 2, 2024
हिंदी समाचार पोर्टल


चंद्रयान 3 – चाँद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है

चाँद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चंद्रयान 3, जानिए इस मिशन से जुड़ी हर जानकारी   इसरो द्वारा…

By शाम्भवी मिश्रा , in टेक्नोलॉजी  देश , at July 25, 2023 Tags: , ,


चाँद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है चंद्रयान 3, जानिए इस मिशन से जुड़ी हर जानकारी

 

इसरो द्वारा लांच किया गया चंद्रयान 3 तेजी से अपने कदमों के निशान चांद पर छोड़ने के लिए चांद की ओर बढ़ता चला जा रहा है। चंद्रयान – 3 को इसरो ने बीते 14 जुलाई को लॉन्च किया है, और इसके साथ ही मिशन चंद्रयान – 3 को लॉन्च हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं। जहां पूरा देश आशा भरी नजरों से इसरो के वैज्ञानिकों के इस मिशन को देख रहे हैं वहीं दूसरी ओर पूरी दुनिया की निगाहें भी भारत पर ही टिकी हुई हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है की चंद्रयान – 3 आने वाले 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करेगा। इसरो द्वारा प्राप्त वर्तमान जानकारी के आधार पर चंद्रयान का प्रवेश चौथे कक्षा में पहुंच चुका है। आने वाले 25 जुलाई को चंद्रयान पांचवी ऑर्बिट में प्रवेश कर जाएगा। चंद्रयान अभी पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है और इसके बाद चंद्रयान चांद के चक्कर लगाना शुरू करेगा और फिर यह चांद के सतह पर चंद्रयान लैंडिंग करेगा।

चंद्रयान -3 के सामने हैं बहुत सी चुनौतियां :-

इसरो ने चंद्रयान 3 को कुशलता पूर्वक लॉन्च का दिया है ,लेकिन जैसे जैसे चंद्रयान 3 चांद के नजदीक पहुंच रहा है इसरो के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। इसरो के लिए सबसे पहली चुनौती है चंद्रयान – 3 का पृथ्वी की कक्षा से सफलता सहित आगे बढ़ जाना। इसरो के सामने दूसरी चुनौती यह है की चंद्रयान 3 बिना किसी समस्या के धरती से चांद तक की दूरी को तय कर ले। और तीसरी चुनौती है चंद्रयान 3 का पृथ्वी की कक्षा से निकल का सफलता पूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश का जाना। बता दें की अभी तक चंद्रयान 3 को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

वर्तमान में कहां है चंद्रयान 3 :-

इसरो द्वारा चांद पर भेजा गया चंद्रयान 3 वर्तमान में पृथ्वी की चौथी कक्षा में प्रवेश लेने में सफल हो चुका है और यह लगातार अंडाकार मार्ग पर चलते हुए पृथ्वी का चक्कर काट रहा है। इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा धीरे धीरे चंद्रयान की गति में इजाफा किया जा रहा है। इसरो द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई मंगलवार को दोपहर के 2 से 3 बजे के बीच चंद्रयान -3 को पृथ्वी की पांचवी कक्षा में भेजा जाना है।

चांद के तरफ बढ़ेगा चंद्रयान – 3:-

बता दें की इस प्रक्रिया के बाद चंद्रयान फिर से प्रवेश की गई कक्षा में ही चक्कर लगाता रहेगा और आने वाले 31 जलाई एवं 1 अगस्त को रात के समय में चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा को छोड़ कर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के लिए बढ़ जाएगा। वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अगस्त महीने की 23 से 25 तारीख के बीच भारत द्वारा भेजा गया चंद्रयान चंद्रमा की सतह को छूने में कामयाब हो जायेगा।

चंद्रयान – 3 भारत का सपना

बता दें की चंद्रयान -3 को चांद पर पहुंचने का भारत का सपना पूरा करने के लिए बीते 14 जुलाई की दोपहर 2 बज कर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थिति सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो द्वारा लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने से दूसरे दिन ही चंद्रयान तृतीय पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश लेने में सफल हो गया था।

मिशन मून की गलतियों से लिया सबक

इससे पहले भी चंद्रमा तक पहुंचने की कोशिश कर चुका है लेकिन इस कोशिश में भारत के हाथ असफलता लगी थी। इसरो का मून मिशन चंद्रयान -2 आखिरी दौर में जा कर फेल हो गया था। चंद्रयान – 3 को डिजाइन करते समय इसरो ने अपनी पिछली गलतियों को सुधार है। चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिग होने के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।

 

Best Website Hosting Services Just Check now at ticktry.com

Read This Also: Manipur horror महिलाओं के साथ दरिंदगी,निर्वस्त्र कर परेड करवाने का वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

Comments