Saturday, April 20, 2024
हिंदी समाचार पोर्टल


फ़ेसबुक की कॉल से पुलिस ने बचायी जान।

फ़ेसबुक एक कॉल से दिल्ली पुलिस ने मुंबई में जाकर जान बचायी थी। आप और हम शोशल मीडिया का कितना…

By हेमलता , in टेक्नोलॉजी  , at August 10, 2020 Tags: ,


फ़ेसबुक एक कॉल से दिल्ली पुलिस ने मुंबई में जाकर जान बचायी थी। आप और हम शोशल मीडिया का कितना इस्तेमाल करते हैं जहाँ हम लोग अपनी फ़ोटो स्टेटस आदी अपलोड करते हैं वहीं उस मीडिया के ज़रिए पुलिस ने 1 युवक की जान बचायी।

क्या है मामला
दरअसल मामला शनिवार रात 8 बजे का है जहाँ मुंबई में काम करने वाले एक युवक ने फ़ेसबुक पर अपनी खुदकुशी की पोस्ट साझा की थी। इसका पता आयरलैंड के फ़ेसबुक अधिकारियों को लगा, टीम ने ये पोस्ट पढ़कर तुरंत ही दिल्ली पुलिस को इतला किया।

ऐसे बचायी जान
DCP अनीश रॉय जोगी साइबर सेल सेहैं।उनके पास आयरलैंडके अधिकारियों काशनिवाररात 8बजे कॉल आया जिसमें उन लोगों ने इस वाक्य की जानकारी दी।साइबर सेल ने तकनीकी जाँच के आधार पर उसे अकाउंट का पता लगाया और कॉन्टैक्ट नंबर भी निकाला बताया जा रहा है यह एक महिला का अकाउंट है, जोकि दिल्ली के मंडावली इलाके की रहने वाली है।

जब पुलिस मंडावली इलाक़े में पहुँची तो उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी जिसके दौरान उन्हें पता लगा कि वह अकाउंट उस शख़्स की पत्नी का है परंतु उसे पति इस्तेमाल करता है। पूछताछ में यह भी पता लगा कि वह युवक अपने घर दिल्ली आया था परंतु पारिवारिक निजी झगड़ों की वजह सुलझता है 15 दिन पहले ही मुंबई वापस लौट गया।पत्नी ने यह भी बताया कि युवक मुंबई में एक होटल में कुक का काम करता है।दिल्ली पुलिस ने ये सारी जानकारी हासिल करमुंबई पुलिस को तुरंत फ़ोन वह युवक अपने घर दिल्ली आया था परंतु पारिवारिक निजी झगड़ों की वजह सुलझता हैसंघ 15 दिन पहले ही मुंबई वापस लौट गया। पत्नी ने यह भी बताया कि युवक मुंबई में एक होटल में उप का काम करता है। दिल्ली पुलिस ने ये सारी जानकारी हासिल कर मुंबई पुलिस को तुरंत फ़ोन किया तथा उनकी मदद से इस खुदकुशी को होने से रोक दिया।

एक बार फिर पुलिस ने जीता दिल
जिस तरह के तकनीकि तालमेल की वजह से आयरलैंड के अधिकारी और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक फ़ेसबुक कॉल के आधार पर युवक की जान बचायी, उसकी प्रशंसा लोग करते नहीं थक रहे हैं । दोनों ही राज्यों की पुलिस ने सूचना पाकर जिस तरीक़े की फुर्ती दिखाई और इस खुदकुशी को होने से रोक दिया वह वाक़ई तारीफ़ के क़ाबिल है। इस कारनामे की वजह से पुलिस ने एक बार फिर दिल जीत लिया। अब उस युवक की काउंसलिंग करवाई जा रही है। और उसके परिजनों ने भी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

Advertisement

Comments